कैथल (रमन सैनी) जननायक जनता पार्टी ने राहुल यादव फाजिलपुरिया को गुरुग्राम से मैदान में उतारा है। फाजिलपुरिया काफी प्रसिद्ध गायक हैं। जब उन्होंने कपूर एंड संस मूवी का गाना लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल… गाया तो वह पूरे देश में छा गए थे। उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ चर्चित गाना लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल गाया था। राहुल यादव फाजिलपुरिया गुरुग्राम के छोटे-से गांव फाजिलपुर झाड़सा से निकल कर बड़े पर्दे पर छाए हैं। वह दुष्यंत चौटाला के काफी करीबी हैं। गठबंधन टूटने पर राहुल ने इंस्टाग्राम पर दुष्यंत के समर्थन पर लिखा था, जहां दुष्यंत वहां हम।
अन्य प्रत्याशियों की सूची…
Leave a Reply