JJP को लगा एक और बड़ा झटका… प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने छोड़ी पार्टी

April 19, 2024 218 0 0


कैथल (रमन सैनी) अंबाला से जन नायक जनता पार्टी को पहला झटका लगा है। जजपा के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने जजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला को भेजने की बात कही है।

PunjabKesari

हरपाल कंबोज ने कहा वह निजी कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके पार्टी से मनभेद हैं, मतभेद नहीं। उन्होंने कहा कि वह अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं, आगे का फैसला टीम से बातचीत करके लेंगे।

गौरतलब है कि हरपाल कंबोज 2019 में अंबाला शहर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला व जजपा से हाल ही में अलग हुए निशान सिंह के नजदीकी माने जाते थे।


Tags: election 2024, harpal kamboj left jjp party, jannayak janta party, JJP got another big blow... State General Secretary Harpal Kamboj left the party, loksabha election 2024 Categories: ambala, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Related Posts
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!