कैथल, 30 दिसंबर (रमन सैनी) गांव माघो माजरी निवासी व्यक्ति की हत्या मामले की जांच थाना सदर प्रबंधक सब इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला जींद के गांव सुदकैन खुर्द निवासी हरदीप व मृतक की पत्नी प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव माघो माजरी निवासी बलबीर सिंह की शिकायत अनुसार वह खेती का कार्य करता है। उसके पास दो बेटे 38 वर्षीय राजपाल और 35 वर्षीय होशियार सिंह थे। दोनों की शादी हो चुकी है और अलग-अलग रहते थे। उसका बड़ा लड़का राजपाल देवीगढ़ रोड पर आरा मशीन पर मजदूरी करता था और प्राइवेट गाड़ी पर ड्राइवरी भी करता था। करीब एक माह से राजपाल बीमार था और रोहतक पी. जी. आई. में इलाज चल रहा था। राजपाल 27 दिसम्बर को ही घर वापस आया था। इसी दिन शाम के समय वह किसी की गाड़ी पर ड्राइवरी करने की बात कहकर घर से गया था। 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे उसके भतीजे हवा सिंह ने बताया कि राजपाल का शव घर से 2 किले दूर पड़ा हुआ है। वे मौके पर पहुंचे तो राजपाल सड़क के पास मृत पड़ा हुआ था। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि हरदीप कि गांव माघोमाजरी में रिश्तेदारी है, जो उसका वहां आना जाना था। प्रमिला का करीब 1 साल से हरदीप के साथ प्रेम प्रंसंग चल रहा था। जिस बारे राजपाल को पता चल गया था। जो राजपाल प्रमिला से इस बात पर झगड़ा करता था। प्रमिला ने हरदीप के साथ उसको ठिकाने लगाने की योजना बनाई। योजनानुसार हरदीप ने राजपाल की गला दबाकर हत्या करदी। शनिवार को दोनो आरोपी न्यायालय में पेश कर दिए गए, जहां से आरोपिया प्रमिला को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी हरदीप का 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
Leave a Reply