हरियाणा विज्ञान रत्न एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों हेतु आवेदन 31 जुलाई तक :- डीसी जगदीश शर्मा

June 30, 2023 49 0 0


कैथल, 30 जून (    ) डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा वर्ष 2023 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिकों से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से अधिक की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से कम की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार से जुड़े दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी  dst.highereduhry.ac.in/  पर देखी जा सकती हैं।


Categories: किसान, कैथल, राजनीति, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!