हरियाणा का डबवाली बना पुलिस जिला, SP समेत बैठेंगे 2 DSP इंस्पेक्टर, CM ने की थी घोषणा

August 17, 2023 86 0 0


कैथल (रमन), हरियाणा का डबवाली अब पुलिस जिला बना गया है। बुधवार को सरकार की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। यहां अब एक एस.पी. समेत 2 डी.एस.पी. की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 57 ए.एस.आई. नियुक्त किए जाएंगे। जिले में 160 हैड कांस्टेबल और 450 कांस्टेबलकी भी तैनाती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में की थी| घोषणा डबवाली क्षेत्र में नशे की बढ़ती समस्या के तहत बीते विधानसभा सत्रों में कई बार कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने पुलिस जिला बनाने की मांग उठाई थी। वहीं भाजपा के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री से पुलिस जिला बनाने की डिमांड की थी, जिसके तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 3 महीने में डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की थी।

हरियाणा की सियासत के केंद्र चौटाला परिवार का यह गढ़ माना जाता है लेकिन मौजूदा समय में यह सीट कांग्रेस के पास है। डबवाली के कांग्रेसी विधायक ने पुलिस जिला बनाने पर सी. एम. मनोहर लाल का आभार जताया। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए विधायक अमित सिहाग ने कहा कि पुलिस जिला बनाने के लिए 2020 में उन्होंने सी.एम. से मुलाकात कर मांग रखी थी। वह लगातार इसको लेकर प्रयास कर रहे थे।


Tags: haryana ka dabwali bana police jila, new police jila haryana Categories: ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!