हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से आर्य कन्या उच्च विद्यालय में  सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

February 20, 2023 71 0 0


कैथल, 20 फरवरी, हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से आर्य कन्या उच्च विद्यालय में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने हरियाणवी समूह नृत्य, समूह गान, एकल नृत्य हरियाणवी, हरियाणवी धमाल लड़कों के द्वारा हरियाणवी संस्कृति के रूबरू करवाया गया। सभी दर्शकों ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति का आनंद लिया व बच्चों को हौसला बढ़ाया। हरियाणा कला परिषद द्वारा लगातार हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरे हरियाणा में इस तरह के कार्यक्रम करवाती रही है। इसी कड़ी में कैथल में भी इस तरह का कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल, प्रधान स्कूल का स्टाफ, सुशील कुमार, लव शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, राहुल, विकास आदि मौजूद रहे।

Categories: कैथल, खेल, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!