सीएम बोले, जारी रहेगी ई-टेंडरिंग
प्रश्नकाल के बाद हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने E- टेंडरिंग पर बोलते हुए कहा कि समय-समय पर व्यवस्था परिवर्तन होता है। अच्छे उद्देश्य से व्यवस्था परिवर्तन होता है। सीएम ने कहा कि सरपंचों को बड़े अधिकार दिए गए हैं। पंचों-सरपंचों को कई तरह की आमदनी होती है।
ग्राम विकास के लिए हमने पर्याप्त फंड उपलब्ध करवाए हैं। अब सारा काम पोर्टल के जरिए ही होगा। उन्होंने कहा कि सरपंच 2 लाख तक का काम किसी भी ठेकेदार से करा सकते हैं। 5 लाख तक के काम टेंडर पंचायत पास करेगी। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो जनता का नुकसान होता है। हमारी सरकार ने सिस्टम को बदला है।
Leave a Reply