कैथल, 28 जुलाई, युवतियों से छेड़खानी करने तथा घर पर जाकर तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के एसआई विजय कुमार द्वारा करते हुए 2 किशोर दोनो 17/17 वर्षीय दोनो कैथल निवासी है को पकडा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल की एक कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार उनकी दो पुत्रीयों को स्कूल जाते समय दोनो किशोर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब 7 महीने से तंग कर रहे है। 24 जुलाई को शाम को दीपक उनके घर आया तथा गाली गलौच करने लगा और लड़कियों बारे गंदी बातें बोली। दीपक ने 3 अन्य को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की तथा उस पर हमला करके उसे चोटे मारी। डायल 112 गाड़ी को आता देखकर सभी मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। दोनो किशोरों से नियमानुसार पूछताछ करके माननीय न्यायालय में पेश किए गए, जहां से दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह मधुबन करनाल में छोडा गया।
Leave a Reply