पी.ओ. स्टाफ द्वारा अलग अलग 2 मामलों में 2 भगौडे काबू

August 10, 2023 59 0 0


कैथल 10 अगस्त (अजय धानियां)पी.ओ./बेलजंपरो की धरपकड के लिए एसपी अभिषेक जोरवाल के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत पी.ओ. स्टाफ कैथल द्वारा 2 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। एचसी राजकुमार की टीम द्वारा लडाई झगडे के एक मामले में भगौडा हो चुके आरोपी डेरा भाग सिंह गुहला निवासी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अर्जुन पर वर्ष 2017 में अपने साथियों सहित एक व्यक्ति का रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है। आरोपी अर्जुन सिंह पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था लेकिन आरोपी अर्जुन सिंह न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 22 फरवरी 2023 को पी.ओ. घोषित कर दिया था। दूसरे मामले में पी.ओ. स्टाफ के महेंद्र सिंह की टीम द्वारा दहेज के एक मामले में भगौडे हो चुके नासर मोहम्मद निवासी गोविंद नगर मालेरकोटला पजांब को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नासर पर दहेज के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप है। आरोपी नासर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था लेकिन आरोपी नासर न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 4 जुलाई 2023 को पी.ओ. घोषित कर दिया था। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Categories: कैथल, क्राइम न्यूज, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!