जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश में व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार.विमर्श के बाद व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी राजेश भाटिया और प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्त्ल ने बताया कि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंगत राम ओबरोय, अशोक बंसल, प्रदेश प्रधान महासचिव मनफूल शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव अजय बठला, प्रदेश प्रवक्ता विपिन गोयल, आईटी कोर्डिनेटर हर्ष मित्तल, विकास जैन सहित 22 जिलों के जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है।
Leave a Reply