कैथल (रमन सैनी) हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी के हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा हरियाणा में पहले से भी और अधिक मजबूत व सशक्त होगी और नायब सिंह सैनी के राजनीतिक हुनर व गुणा का संगठन को अधिक लाभ होगा। यहां बातचीत करते हुए गौरव पाडला ने नायब सिंह सैनी के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा नायब सिंह सैनी सकारात्मक सोच के धनी व जमीन से जुड़े नेता है और हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है। नायब सिंह के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने से भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का जल्द ही कैथल में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाऐगा। गौरव पाडला ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी को भाजपा हाईकमान ने उन्हें उनकी काबलियत व काम की करने की क्षमता के आधार पर प्रदेशाध्यक्ष पद से नवाजा है। प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा हरियाणा के प्रत्येक जिले में जमीनी स्तर पर सशक्त व मजबूत होगी उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त कर संगठन से जुड़ रहे है। जनता भली प्रकार से जान चुकी है कि उनके हित सिर्फ और सिर्फ भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा ही देश व प्रदेश की जनता का भला कर सकती है। आगामी वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव में देश व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और जनता कांग्रेस सहित अन्य दलों को बुरी तरह से नकार देगी।
Leave a Reply