जिस पुलिस एकेडमी में CM डरते थे जाने से, खट्टर के मिथ तोड़ने के बाद आज सैनी जाएंगे वहीं

January 17, 2025 779 0 1


कैथल (रमन सैनी) 14 जून 2018 को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मधुबन पुलिस अकेडमी में पहुंच कर 17 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। यहां उन्होंने अकेडमी में प्रशिक्षणार्थियों का संबोधित किया था। शुक्रवार 17 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मधुबन जा रहे है।हरियाणा में भाजपा शाशित सरकार में वह दूसरे सी एम हैं जो पुरानी मिथकों को तोड़ने पर लगे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पुलिस सेवा का प्रशिक्षण देने वाली करनाल की मधुबन पुलिस एकेडमी में 17 साल के बाद कोई पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल पहुंचे थे। आपको बता दें, इस एकेडमी को लेकर यह मिथक भी था कि, जो भी यहां आता है उससे उसका पद छिन जाता है, इसी वजह से पिछले 17 सालों में यहां पर कोई मुख्यमंत्री नहीं आए। मनोहर लाल ने यह मिथक 2019 में तोड़ा था।अब वहीं अनुसरण नायब सिंह सैनी 2025 में कर रहे है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तब कहा था कि, इस भ्रम को तोड़ा है मैंने सोचा था कि, किसी ना किसी तरह से यहां पहुंच कर इस भ्रम को तोडऩा है और आज 17 साल बाद इस भ्रम को तोड़ कर मुझे प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि, यह जगह पवित्र है, इस ट्रेनिंग संस्थान से पुलिस के कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, ये जगह अशुभ नहीं हो सकती।


Categories: ambala, chandigarh, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!