कैथल (रमन सैनी) चंडीगढ़ में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। शहर के मटका चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार ऑटो ने दो साइकिल सवारों को उड़ा डाला। इस हादसे में जहां एक साइकिल सवार उछलकर सड़क किनारे गिर गया तो वहीं एक अन्य साइकिल सवार ऑटो के नीचे आ गया और घसिटता हुआ चला गया। हादसे के वक्त ऑटो में सवारियां भी मौजूद थीं। वह भी बाहर गिर गईं। हादसे का पूरा मंजर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। हादसे का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। यह दर्दनाक हादसा 11 सितंबर के आसपास हुआ। दोनों साइकिल सवार सैर करने निकले हुए थे। वह हादसे से बिलकुल अंजान थे। जानकारी मिल रही है कि, इस हादसे में साइकिल सवार एक शख्स की मौत हो गई है और उक्त शख्स की पहचान मोहाली के लखविंदर सिंह मोहाली के के रूप में हुई है। लखविंदर सिंह दांतों के डॉक्टर थे।
देखें वीडियो
हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं एक अन्य साइकिल सवार को गंभीर चोटें आईं हैं। जिसका इलाज अभी चल रहा है। उक्त शख्स की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह एक आईटी कंपनी चलाता है। दोनों साथ में रोज साइकिल चलाने निकलते थे और साइकिलिंग करते हुए सुखना लेक पर जाते थे।
Leave a Reply