राजू कुलतारन गिरफ्तार, दुष्कर्म के थे आरोप

November 29, 2023 1487 0 -2


कैथल (रमन सैनी) थाना सीवन अंतर्गत की एक महिला के साथ के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व 6 लाख रुपये हड़पने के मामले की जांच थाना सीवन पुलिस के एसआई जसवंत सिंह द्वारा करते हुए गांव कुलतारण निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सीवन अंतर्गत के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला की शिकायत अनुसार उसकी जान पहचान राजकुमार से थी। आरोपी राजकुमार ने उसे शादी का झांसा दिया और लिव इन रिलेशन में रखकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर 6 लाख रुपये नकदी व करीब 3 लाख रुपये के गहने भी हड़प लिए। बाद में शादी से इंकार कर दिया। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी का न्यायालय से व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


Tags: accused on police remand for 2 days, grabbed Rs 6 lakh, kaithal police, kaithal sp upasana yadav, rape news siwan kaithal, Raped on the pretext of marriage, siwan me mahila se rape Categories: siwan, कैथल, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Related Posts
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!
खबरें व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें
06:06