सरकार ने ठेकेदारों के रोके 2000 करोड़, मोटे कमीशन मांगे जाने वीडियो हो रहे वायरल : रामपाल माजरा

September 17, 2022 397 0 0


दुमाड़ा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए साधा भाजपा पर निशाना
कैथल, 17 सितम्बर () : पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने भाजपा- जजपा  को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि सरकार ने ठेकेदारों की दो हजार करोड़ की पेमेंट को रोका हुआ है। मोटे कमीशन मांगे जाने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एसोसिएशन वीडियो में सरकार के नुमाइंदों पर आरोप लगा रहे हैं, जो काफी हद तक सही हैं। किसी भी प्रदेश के विकास में ठेकेदारों का अहम योगदान होता है। भाजपा सरकार ने ठेकेदारों के साथ विकट परिस्थितियां पैदा कर दी हैं। अब ना तो आगे के काम हो सकते, ना ही रुके हुए काम शुरू हो सकते। कई ठेकेदारों को तो परिवार चलाने में भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। सरकार ठेकेदारों की पेमेंट जल्दी जारी करे। रामपाल माजरा शनिवार को गांव दुमाड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन भी 19 सितंबर से हड़ताल करने जा रही है। ई-नेम खरीद का विरोध कर रहे हैं। ऐसी योजना से खरीद में काफी समस्याएं आ रही है। जिन समस्याओं का सामना किसाना और आढ़ती को करना पड़ता है। तभी आढ़तियों ने हड़ताल का फैसला लिया है। भाजपा सरकार ने किसान वर्ग को शुरू से ही परेशान करके रखा हुआ है। जब विरोध होता है और सरकार को नियम की कमियों का पता चलता है। इसके बाद भी सरकार उन्हें वापस नहीं लेती। किसानों ने 3 काले कानून को वापस लेने के लिए मजबूत किया था। उस दौरान जो मांगे मानी गई थी। वो आज भी पूरी नहीं की है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने बताया कि भाजपा सरकार की गलती नीतियों के कारण ईंट-भटठे बंद हैं। पूरे देश में ईंट भट्‌ठों की हड़ताल पर हैं। एक भट्‌ठा पर 500 से ज्यादा परिवार का रोजगार चलता है। अब सभी परिवारों के रोजगार पर संकट पैदा हो गया है। उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। भट्‌ठा मालिक लगातार घाटा उठा रहे हैं। इससे काफी दिक्कत हो रही है। माजरा ने कहा कि सरकार ने चिराग योजना लाकर साबित कर दिया कि उन्होंने स्कूलों को बेचने की तैयार कर ली है। सरकारी स्कूल में तो बच्चे पढ़ाने के लिए पैसे देने होंगे और प्राइवेट में पैसे मिलेंगे। ऐसा होने से स्कूलों में कोई बच्चे ही नहीं रहेंगे। जहां पर बच्चे हैं, वहां से अध्यापक हटाए जा रह है। अब सरकार ने गेस्ट टीचरों के 200-200 किलोमीटर तबादले किए जा रहे हैं। ताकि वो स्कूल को छोड़ दें। दोनों योजनाओं से तय है कि सरकार ने स्कूलों को बेचने के लिए बड़े लोगों से कंट्रैक्ट किया हुआ है। उसी योजना के तहत काम चल रहा है।
फोटो
गांव दुमाड़ा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्य सचिव रामपाल माजरा।

Categories: कैथल, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!