कैथल, 24 अक्तूबर (KBTV): हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूृर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव मित्तल पाडला ने सभी को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमें जीवन में सदा अच्छे कार्य करने चाहिए। अहंकार का त्याग करना चाहिए और भगवान श्रीरामचंद्र के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने कार्यालय में एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बुरे कामों का परिणाम हमेशा बुरा ही होता है और श्रेष्ठ कार्य करने वालों को जीवन में विजयश्री की प्राप्ति होती है। आज के दिन ही भगवान श्रीराम चंद्र जी ने दशानन रावण को मारकर आसुरी शक्तियों का अंत किया था। इसी कारण इस पर्व को विजय दशमी कहा गया है। हमें चाहिए की कि हम सब प्रकार की बुराइयों से दूर रहकर कार्य करे। गौरव पाडला ने कहा कि विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की, अंधकार पर प्रकाश की, पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया, क्षमा की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय, रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक का पर्व है। उन्होंने कहा कि दशहरा का पर्व दस प्रकार के पाप काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी को हरता है। दशहरे का पर्व इन्हीं पापों के परित्याग की सप्रेरणा प्रदान करता है। हर इंसान को बुरे कार्यों का त्याग कर देश, मानवता व समाज की भलाई में अपना योगदान देना चाहिए।
Leave a Reply