नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब से की मुलाकात

October 31, 2023 660 0 0


कैथल 31 अक्तूबर: पद संभालने के बाद हरियाणा के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी एक्टिव मोड में आ गए हैं।आज नायब सिंह सैनी ने हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देब से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान हरियाणा के संगठन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही अगामी लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी चर्चा भी हुई। दिल्ली में स्थित बिप्लब के आवास पर दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति व हरियाणा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी ने बीते सोमवार को हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत रूप से पदभार संभाला। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक व पदाधिकारी भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल रहे।


Categories: किसान, कैथल, देश / विदेश, लेटेस्ट न्यूज़, शिक्षा, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!