डीसी जगदीश शर्मा बोले-सभी अधिकारी, कर्मचारी आमजन के कार्य को करते रहे प्राथमिकता से पूरा--लोगों की उम्मीदों पर अधिकारियों व कर्मचारियों को उतरना चाहिए खरा।
कैथल (रमन), आईएएस अधिकारी डीसी जगदीश शर्मा 31 अगस्त को सेवानिवृत हुए। जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह रखा, जिसमें उनको सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी ऊषा शर्मा, पुत्र नीरज शर्मा, पुत्री नितिका शर्मा व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
डीसी जगदीश शर्मा ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों से लोग बहुत उम्मीदें रखते हैं। हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरे। सभी आमजन के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करते रहे। जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक संतुष्टि का भी अनुभव होता है। सरकारी सेवा में आने से हमें दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होता है। अपने व्यवहार को ठीक रखेंगे तो सबकुछ ठीक होगा। सरकारी दायित्व से सेवानिवृत होने उपरांत ही पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेकर समाज सेवा का कार्य निरंतर करना चाहिए।
एसपी अभिषेक जोरवाल ने डीसी जगदीश शर्मा के सुखद भविष्य की कामना की
एसपी अभिषेक जोरवाल ने डीसी जगदीश शर्मा के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इनके नेतृत्व में अच्छा कार्य हुआ है। एक कुशल प्रशासक की भूमिका का निर्वहन इन्होंने किया है। जिला में बाढ़ की स्थिति व अन्य कानून व्यवस्था के लिए एक सुलझा हुआ निर्णय लिया गया। अच्छे अधिकारियों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और उन्हीं की तरह सरकारी सेवाएं देनी चाहिए।
डीसी जगदीश शर्मा की धर्मपत्नी ऊषा शर्मा ने कहा कि इन्होंने सदैव पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज हित के कार्य किए हैं। अपनी मेहनत के बल पर एक प्रोफेसर के पद से एचसीएस बने फिर आईएएस बने और कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दी। प्रशासनिक व्यस्तता के चलते हुए भी पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखा। भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के प्रकल्पों से जुड़कर निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर डीसी जगदीश शर्मा के बेटे नीरज शर्मा तथा बेटी नितिका शर्मा ने भी भावुक होकर अपना संबोधन दिया और अपने आपको उनकी संतान होने पर गर्व महसूस किया।
इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश भारद्वाज, एसडीएम कपिल कुमार व कृष्ण कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, तहसीलदार अनिल बिढ़ान, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार आदि अधिकारियों ने भी डीसी जगदीश शर्मा के सम्मान में बाते कही ओर उनके आगे के जीवन को सुखमय जीवन जीने की कामना की। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र शर्मा, जिप सीईओ अश्वनी मलिक, सीएमजीजीए अपूर्वा, नायब तहसीलदार, आशीष व गौरव, कार्यकारी अभियंता नारायण दत्त, बीडीपीओ अशोक कुमार व अन्नू टांक, रमेश कुमार, ज्योति, राजेंद्र कल्याण, टेक चंद वर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पहले लघु सचिवालय में सेवानिवृत हुए अधीक्षक नरेंद्र कुमार व डब्ल्यूबीएम कृष्ण कुमार को भी जिला प्रशासन द्वारा विदाई पार्टी दी गई। डीसी जगदीश शर्मा ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद जीवन की कामना की।
Leave a Reply