‘पनौती’ वाले ब्यान पर हुड्डा ने दी राहुल को नसीहत, कहा- मर्यादित भाषा का करना चाहिए इस्तेमाल

November 25, 2023 414 0 0


कैथल (रमन सैनी) विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की हार पर विपक्षी दल पीएम मोदी को  आड़े हाथों ले रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती बोल दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी द्वारा पनौती कहने पर बवाल मच गया है, कांग्रेस के कद्दावर नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राहुल गांधी को नसीहत देते नजर आए। उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर आसीन नेताओं को मर्यादित भाषा का ख्याल रखना चाहिए।

जहरीली शराब कांड का CBI करे जांचः हुड्डा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां भी कई ऐसे बड़े नेता हैं जो बेतुका बयान देते रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक स्थित अपने आवास पर आज लोगों से मुलाकात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मामले में पहले ही चुनाव आयोग को जवाब दे चुके हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भारत के वर्ल्ड कप हारने पर प्रधानमंत्री को पनौती कहा था। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के जज के अंडर सीबीआई को इन सभी मामलों की जांच करनी चाहिए। क्योंकि इसमें कई बड़े लोगों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा से विमुख हो चुकी है और लोगों के सामने कांग्रेस ही विकल्प है।

हुड्डा का दावा 3 राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अनिल विज मेरे बारे में बयान देते रहते हैं, लेकिन उनकी जगह यहां नहीं बल्कि आगरा में है। उन्होंने कहा लगातार बढ़ते प्रदूषण को कारण दिल्ली में लाखों गाड़ियों को ठहराया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाखों गाड़ियां हैं जो प्रदूषण का कारण बन रहीं हैं। किसानो पर पराली जलाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार आने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इन विधानसभा चुनाव के परिणाम से लोकसभा चुनाव पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही लोगों को ₹500 गैस सिलेंडर मिलेगा।


Tags: 'पनौती' वाले ब्यान पर हुड्डा ने दी राहुल को नसीहत, Hooda gave advice to Rahul on 'Panauti' statement, india vs australia match world cup, pm modi in world cup 2023, rahul gandhi ne pm modi ko kaha panouti, said - should use dignified language, कहा- मर्यादित भाषा का करना चाहिए इस्तेमाल Categories: rohtak, खेल, देश / विदेश, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!