हरियाणा के CM को मिली ये खास उपाधि, अब नायब सैनी नहीं…

February 19, 2025 3014 0 -1


कैथल (रमन सैनी) हरियाणा के मुख्यमंत्री अब केवल नायब सिंह सैनी नहीं रहे, आज से वह डॉ. नायब सिंह सैनी बन गए हैं। उन्हें मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने समाज विज्ञान क्षेत्र में डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर (डी लिट) की उपाधि से अलंकृत किया।

May be an image of 3 people

इसके बाद राज्यपाल ने अपने भाषण में भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज से डॉ. नायब सिंह सैनी बन गए हैं। उन्हें यह डी लिट की उपाधि उनके सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान की गई है।

10 सालों में 1.75 लाख युवाओं को दी नौकरियां : CM

समारोह में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में ऐसा माहौल था कि युवाओं को पर्ची-खर्ची के बिना सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी।

May be an image of 2 people, dais and text that says "अतिविशिष्ट अतिथि श्री महिपात .ांडा माननी ा मंत्रे इरियाणा कुरुक्षेत्र करुक्षत्र विश्वविच्यालय HORUISHESMMINAECROTI KURUKSHET TURUKSHETIA INIVERSITY ANERST"

हमारी सरकार ने पारदर्शिता के साथ बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को केवल योग्यता के बल पर सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। पिछले 10 सालों में 1.75 लाख युवाओं को नौकरियां दी गई। अब आगे भी सरकार दाे लाख और नौकरियां देने का काम करेगी।


Tags: Dr. nayab singh saini Cm haryana Categories: Kurukshetra, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, वीडियो, शिक्षा, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!