बैंक से लाखों रुपए की धोखाधड़ी! आरोपी गिरफ्तार

January 29, 2025 1733 0 0


कैथल, 29 जनवरी (रमन सैनी) सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक चीका से लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले की जांच थाना चीका पुलिस के एसआई विक्रम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी हरगोबिंदपुर बस्ती जिला संगरूर पंजाब निवासी मनिन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

                      सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक चीका बैंक के मैनेजर नवीन मोर की शिकायत अनुसार मनिंद्र सिंह 1 अप्रैल 2018 से 29 अक्टूबर 2019 तक चीका ब्रांच में मैनेजर रहा है। उसने फर्जी तरीके से गौरव मल्होत्रा को चार लाख और विद्या सागर को पांच लाख रुपये का ऋण दिया था। यह ऋण जनवरी 2019 में दिया गया था, जिसे आरोपियों ने भरा ही नहीं। इस पैसे को तीनों ने मिलकर बांट लिया था। बैंक के उच्च अधिकारियों को इस ठगी के बारे में जानकारी मिली तो तत्कालीन मैनेजर को नौकरी से हटा दिया गया था। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया की उपरोक्त मामले में 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आरोपी मनिन्द्र सिंह को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Tags: Fraud of lakhs of rupees from the bank! accused arrested Categories: guhla cheeka, nuh, कैथल, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!