कैथल (रमन सैनी) प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर प्रदेश भर में ड्रग्स फ्री हरियाणा के संकल्प के साथ चल रही साइक्लोथॉन 2.0 (साइकिल यात्रा) ने मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र से चलकर जिले के गांव पबनावा में कैथल जिले की सीमा में प्रवेश किया। जहां पूंडरी विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पबनावा गांव के सरपंच सहित भारी संख्या में एकत्रित गणमान्य लोगों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, युवाओं सहित क्षेत्र से आए लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी दीपक बाबू लाल करवा व आरटीए गिरीश कुमार ने यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉ. अशोक वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। यात्रा के दौरान हजारों साइकलिस्ट ने भाग लिया और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की। कई जगहों पर नशा न करने की शपथ के साथ लौटा नमक भी डलवाया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए यह पहल की है। जिसमें पूरा प्रदेश बढ़चढ़ कर भाग ले रहा है। यह यात्रा मुख्यमंत्री जी के नशा मुक्त हरियाणा मुहिम को सफल बनाने में अहम योगदान देगी। हमें मिलकर अपने हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। सभी इसमें अपना सहयोग दें। युवाओं से अपने जीवन की सकारात्मक ऊर्जा पर फोकस करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ें और अपना भविष्य संवारे। खेलों से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक रूप से भी व्यक्ति का विकास होता है। स्वस्थ रखने में खेलों का विशेष योगदान रहता है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा के संदेश को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर साइकिल यात्रा आगे बढ़ रही है। इस अभियान में युवा, महिला, पुरुष, बुजुर्ग खूब जोश दिखा रहे हैं। अगर हमें अपनी अगली पीढ़ी के लिए अच्छा, स्वच्छ और नशामुक्ति माहौल देना है तो हम सब को इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेना होगा। गांव पबनावा में ब्लॉक समिति चेयरमैन ईश्वर साकरा, ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच कश्मीर सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, मियां सिंह, कृष्ण कुमार, विकास, राजकिशन, ईश्म सिंह साकरा, मुकेश, बीईओ नरसी राम ने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत किया।
साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि यह यात्रा हरियाणा सरकार का ड्रग्स मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर हरियाणा के हर जिले में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। सभी को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि वह नशे से दूर रहेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा नशे की तरफ न जाकर खुद को खेलों में लेकर जाए। नशा प्रदेश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है। नशे की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। हम सभी को नशा मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। यदि हमारे आस-पास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है, तो हमें उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे सही मार्ग पर लाने में मदद करनी चाहिए। यदि कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना हरियाणा पुलिस के टोल फ्री नंबर और भारत सरकार के पोर्टल पर दें।
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए साइक्लोथॉन जैसी बड़ी मुहिम शुरु की है, जो अपने मूल उद्देश्य को सार्थक करते हुए आगे बढ़ रही है। जगह जगह यात्रा को पूरा जनसमर्थन मिल रहा है। हम मिलकर नशे के खिलाफ लड़ेंगे, जीतेंगे और नशे को जड़ से खत्म करेंगे और मुख्यमंत्री जी के ड्रग फ्री हरियाणा के सपने का साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि नशा माफिया किसी को नहीं छोड़ता। उनके लिए पैसा ही सब कुछ है। किसी का परिवार उजड़े उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प ले लिया है। युवाओं को खेलों की ओर बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम व नर्सरियां खोली जा रही हैं। हाल ही में जिला में अनेक खेल नर्सरियां खोली है। युवाओं को खेलों की ओर अग्रसर होकर अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि इसका संदेश साथ लगते दूसरे राज्यों तक भी जाए।
जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और छोटी दूरी के कार्यों के लिए साइकिल का प्रयोग करें।
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि डीसी प्रीति की अगुवाई में जिले में साइक्लोथॉन यात्रा के स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। सभी मुख्य प्वाइंट पर यात्रा में शामिल युवाओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। हमें मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। नशे के खिलाफ सरकार की ये मुहिम सराहनीय है। हम सबको एकजुट होकर अभियान के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने नशे को शरीर, धन और समाज के लिए हानिकारक है। इन विषयों के प्रति समाज में जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है।
सबसे पहले साइक्लोथॉन यात्रा जिले के पबनावा गांव पहुंची। जहां पूंडरी विधायक सतपाल जांबा व भाजपा जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति यात्रा का स्वागत किया। जहां आयोजित स्वागत कार्यक्रम के बाद यात्रा ढांड की ओर रवाना हुई। ढांड पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गांव फरल व पूंडरी में यात्रा का स्वागत किया गया। पूंडरी में यात्रा में शामिल लोगों के लिए ग्राम पंचायत फतेहपुर के सरपंच सोहन लाल व डीडीए बाबू लाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यहां भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई।
इसके बाद मूंदड़ी, शुगर मिल के निकट भी यात्रा का स्वागत किया गया विभिन्न विभागों द्वारा स्वागत प्वाइंटस पर पेयजल व जलपान का आयोजन किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। साथ ही स्कूली बच्चों ने तिरंगे झंडों के साथ यात्रा का स्वागत किया। सभी प्वाइंटस पर स्कूल की बेटियों ने यात्रा में शामिल युवाओं को राखियां बांधीं। दोपहर बाद यात्रा पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक केंद्र में पहुंचीं। इस अवसर पर आरटीए गिरीश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विकास बालियाण, उपनिदेशक पशुपालन, जिला बागवानी अधिकारी हीरा लाल, पूंडरी यूएचबीवीएन से कार्यकारी अभियंता, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र, भाजपा नेता सुरेश संधू, आदित्य भारद्वाज, भाजपा नेत्री निधी मोहन सहित अनेकों कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply