कैथल, 12 अक्टूबर (अजय धानियां) हरियाणा पुलिस के बहादुर व जांबाज उप निरीक्षक रामलाल शर्मा ने दृढ़ संकल्प एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतेह करते हुए इतिहास के पन्नों में एक और अध्याय जोड़ दिया है। उप – निरीक्षक रामलाल शर्मा की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक उपासना ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से न केवल हरियाणा पुलिस का बल्कि पूरे प्रदेशवासियो का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उप निरीक्षक रामलाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे पुलिस विभाग में नई ऊर्जा का संचार हुआ है । रामलाल शर्मा की यह उपलब्धि सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत है
जिन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने रामलाल शर्मा को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उपनिरीक्षक रामपाल को 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तथा ड्रग फ्री हरियाणा का झंडा भेंट करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी थी। इसके बाद 4 अक्टूबर को उप निरीक्षक रामलाल ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो के लिए अपनी चढ़ाई शुरू की थी जिसे उन्होंने 10 अक्टूबर को विश्व मानसिकता स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फतेह कर लिया। उन्होंने किलिमंजारो पहुंच कर हरियाणा पुलिस, नशा मुक्त हरियाणा तथा डायल 112 का
झंडा फहराते हुए इतिहास रचा। उप निरीक्षक रामलाल शर्मा ने किलिमंजारो पहुंच कर युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का संदेश दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है और उन्हें अपनी ऊर्जा का उपयोग खेल गतिविधियों में करना चाहिए । इससे उन्हें शारीरिक व मानसिक दोनों तरीके से लाभ होगा । उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार तथा हरियाणा पुलिस का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय हैं कि उप निरीक्षक रामलाल शर्मा अब तक माउंट एवरेस्ट, यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलास, नेपाल की माउंट आईलैंड पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। इसके साथ ही समुद्र में साइकिल चलाने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
Leave a Reply