भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी बसते है जनता के दिलों में : गौरव पाडला, कहा : लोकसभा की 10 सीटें जीतकर डालेगी मोदी की झोली में

November 7, 2023 75 0 0


कैथल (रमन सैनी) हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी सकारात्मक सोच के धनी एवं जमीन से जुड़े नेता है, जो दिन रात जनता की सेवा में समर्पित रहने के साथ हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए जनता के सांझे विकास कार्य करवाने में विश्वास रखते है।

प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी की कार्यकुशलता, हुनर, काम करने का जज्बा व सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलने की नीति का आगामी चुनावों में भाजपा का पूरा लाभ मिलेगा। यहां एक मुलाकात में बातचीत करते हुए गौरव पाडला ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है। हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते आ रहे है। प्रदेशाध्यक्ष का प्रदेश के हर जिले में भाजपा द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किए जा रहे है। समारोह में उमडऩे वाले जनसैलाब से साबित हो चुका है कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी जनता के दिलों में बसते है। गौरव पाडला ने कहा कि हम सभी को यकीन ही नहीं, पूरा विश्वास है कि जो जिम्मेदारी प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर इन्हें मिली है, उसे शत-प्रतिशत खरा उतरते हुए पूरा करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। शीर्ष नेतृत्व में बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी इन्हें सौंपी है। प्रत्येक कार्यकत्र्ता इसी प्रकार मेहनत करते हुए काम करेगा और 10 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन समूचे हरियाणा में तेज गति से पहले से और अधिक मजबूत होगा और आगामी चुनावों में प्रदेशाध्यक्ष के काम करने की क्षमता व कार्यकुशलता का भाजपा का पूरा फायदा मिलेगा। प्रदेशाध्यक्ष हमारे सांसद भी है, जो निरंतर कैथल आते रहते हैं। हम सबके लिए खुशी की बात यह भी है कि प्रदेशाध्यक्ष हर व्यक्ति से निजी तौर पर परिचित है।


Tags: BJP State President Naib Saini resides in the hearts of the people: Gaurav Padla, gourav mittal padla kaithal, kurukshetra mp nayab saini, nayab saini bjp, said: Will win 10 Lok Sabha seats and put it in Modi's bag., state president haryana MP nayab saini Categories: कैथल, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Related Posts
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!