मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, देखें क्या…

November 26, 2023 575 0 0


कैथल (रमन सैनी) हरियाणा में 1.80 लाख तक की वार्षिक आय तक के परिवार की लड़कियों की कॉलेज की शिक्षा फ्री होगी। जो फीस होगी वो सरकार द्वारा वहन की जाएगी। वहीं 1.80 रुपये से 3 लाख तक के वार्षिक आय वाले परिवार की लड़कियों की कॉलेज (निजी और सरकारी) की शिक्षा की आधी फीस सरकार देगी।

देशभर में है कांग्रेस का खात्मा : CM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस को प्रदेश व देश में करप्शन क्राइम और कास्ट पॉलिटिकल की जनक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस दिशा में काम किया और करप्शन क्राइम और कास्ट पॉलिटिशियन को खत्म किया। देशभर में कांग्रेस का खात्मा है, कांग्रेस राजस्थान में भी जल्द ही साफ हो जाएगी। हरियाणा में कांग्रेस को साफ करना जनता के हाथ में है। उन्होंने समालखा अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छोक्कर का नाम लिए बिना उनको निशाने पर साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग छोटी-मोटी कंपनियां बनाकर गुड़गांव में मकान देने के नाम पर लोगों के खून पसीने की कमाई को अपनी जेब में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों को छोड़ नहीं जाएगा।


Tags: Big announcement by Chief Minister Manohar Lal, cm khattar ne ki badi ghosana, education news haryana, haryana cm manohar lal, see what... Categories: panipat, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, शिक्षा, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!