gourav mittal padla

अशोक गुर्जर को काबलियत के आधार पर बनाया दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष : गौरव पाडला

January 9, 2024 82 0 0


कैथल (रमन सैनी) हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (दूर संचार विभाग, संचार मंत्रालय) के सदस्य एवं भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला ने भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड को दोबारा से कैथल भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर बधाई देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रभारी बिप्लव देव, प्रदेश महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा व भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया। इसके बाद अपने कार्यालय में एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए गौरव पाडला ने कहा कि जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर को भाजपा हाईकमान ने उनकी काबलियत, काम करने की क्षमता, सबको साथ लेकर चलने की नीति व उनकी कार्यशैली को देखकर दोबारा जिलाध्यक्ष पद से सुशोभित किया है। अशोक गुर्जर के दोबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी जिले में पहले से भी ओर अधिक तेज गति से मजबूत होगी। अशोक गुर्जर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को साथ लेकर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने में लगातार जमीनी स्तर पर जमकर पसीना बहा रहे है। जिलाध्यक्ष की सबको साथ लेकर चलने की नीति व सबका सम्मान करने की कार्यशैली के चलते सबके दिलों में बस चुके है। गौरव पाडला ने कहा कि जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की राह पर चलते हुए जिला संगठन में हर वर्ग के लोगों को शामिल कर कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों को पूरा मान-सम्मान दे रहे है। इसके साथ उनकी अगुवाई में जिले में कई दिग्गज नेता व विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त कर पार्टी से जुड़ रहे है। जिसका पूरा श्रेय अशोक गुर्जर को जाता है। गौरव पाडला ने दावा किया कि देश व प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है और वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों में भाजपा जनता के आशीर्वाद से जीत का परचम लहराते हुए तीसरी बार सरकार बनाने का काम करेगी। भाजपा ही देश व प्रदेश की जनता का भला कर सकती है और भाजपा में ही जनता के हित पूरी तरह से सुरक्षित है।


Tags: Ashok Gurjar was made BJP District President again on the basis of ability: Gaurav Padla, BJP District President Ashok Gurjar Kaithal, gourav mittal padla kaithal Categories: कैथल, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Related Posts
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!