पूंडरी में ब्यूटी पार्लर संचालिका पर गोली चलाने के मामले में 1 अन्य आरोपी गिरफ्तार

April 30, 2025 259 0 0


कैथल (रमन सैनी) पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला पर फायरिंग करने के मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई विरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बहु समाना जिला कुरुक्षेत्र निवासी करण उर्फ कप्तान को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

गर्दन को छूकर निकली गोली

गुरु ब्रहमानन्द कॉलोनी पूंडरी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला उर्मिला की शिकायत अनुसार वह पिछले 8/9 साल से अपनी पति व देवर मंजीत के साथ हैयर सेलून व ब्युटी पार्लर चलाती है। 4/5 साल पहले उसके पति के चाचा का लड़का बीरबल उनके सैलून पर काम करता था। जिसके आपराधिक काम करने की वजह से कई बार पुलिस द्वारा पकड़ा गया था, जिससे उन्होंने बीरबल को दुकान से हटा दिया था। जिसकी वजह से वह उनसे रंजिश रखने लगा व कई बार उसने उनसे झगड़ा भी किया। 21 मार्च दोपहर करीब 1.30 बजे बीरबल उनके सैलून पर आया तथा उसने उसके साथ मारपीट शुरु करदी, शोर सुनकर उसका देवर मंजीत भी वहां आ गया। इसी दौरान बीरबल ने अपने पेंट से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की, जो गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले में पहले ही आरोपी बीरबल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

                    आरोपी करण ने बीरबल को यूपी से असला दिलवाने में मदद की थी। आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


Tags: Another accused arrested in the case of firing on a beauty parlor operator in Pundri Categories: pundri, कैथल, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!