भाजपा कैथल के 12 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

January 17, 2025 562 0 0


कैथल (रमन सैनी) आज भारतीय जनता पार्टी जिला कैथल के भाजपा कार्यालय कपिल कमल में जिला चुनाव अधिकारी रवि बत्तान ने 12 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी रवि बत्तान ने बताया कि यह नियुक्ति सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं मंडलों में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके एवं रायसुमारी से 12 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने आगे कहा कि 3 मंडलों के मंडल अध्यक्षों को अभी होल्ड पर रखा गया है और कुछ समय बाद उनकी घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी रवि बत्तान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श और रायशुमारी से ही संगठन के चुनाव करवाती है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी अपना संगठन भी नहीं बना पाई है।

जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख आदि सभी संगठन की इकाई बना ली है और संगठन के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से करवा रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बारे ने बताते हुए कहा कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है–भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प; और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे।भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। भारत का अर्थ है ‘अपना देश’। देश जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है और जिसे प्रकृति ने एक अखंड भूभाग के रूप में हमें दिया है। यह हमारी माता है और हम सभी भारतवासी उसकी संतान हैं। एक मां की संतान होने के नाते सभी भारतवासी सहोदर यानि भाई-बहन हैं। भारत माता कहने से एक भूमि और एक जन के साथ हमारी एक संस्कृति का भी ध्यान बना रहता है। इस माता की जय में हमारा संकल्प घोषित होता है और परम वैभव में है मां की सभी संतानों का सुख और अपनी संस्कृति के आधार पर विश्व में शांति व सौख्य की स्थापना। यही है ‘भारत माता की जय’। इस मौके पर जिला प्रभारी अमरपाल राणा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ सुरेश संधू देवेंद्र पांचाल जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित मौजूद थे।


Tags: Announcement of 12 divisional presidents of BJP Kaithal Categories: nuh, कैथल, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!