कैथल में कब्जा करने की सभी हदें पार! नगर परिषद की गली पर डाल दिया लैंटर

April 20, 2025 1488 0 0


कैथल (रमन सैनी) कब्जा करने के मामले तो आप लोगों ने बहुत सुने होंगे। कोई सरकारी जमीन पर कब्जा करता है तो कोई दूसरे की जमीन पर तो कोई गली का रास्ता रोक देता है। लेकिन कैथल में एक व्य​क्ति ने पहले तो गली के बीचोंबीच दीवार निकालकर उसे बंद कर दिया और उसके बाद उस गली पर लैंटर डालकर स्थाई कब्जा कर लिया है। यह कब्जा किसी गांव में या मोहल्ले या किसी कस्बे में नहीं हुआ। यह कब्जा हुआ है कैथल सचिवालय से मात्र 500 मीटर की दूरी पर एम.आई.टी.सी. कालोनी की गली में, जो जयपुर अस्पताल के बि​ल्कुल पीछे है।

2 बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हटा कब्जा

इस अवैध कब्जे की जानकारी कैथल प्रशासन के सभी उच्च​ अधिकारियों को है। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा कब्जाधारी को 2-3 पर कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी दिया है, लेकिन उसने कब्जा हटाने की बजाय, गली पर पक्का लैंटर डालकर स्थाई कमरा बनाया जा रहा है। जब नगर परिषद के कर्मचारी निर्माण कार्य रोकने के लिए गए तो उन्हें भी वहां से भगा दिया गया। 4 दिन पहले को नगर परिषद ​अधिकारी निर्माण कार्य पर नोटिस भी चस्पा आए और 2 दिन में कब्जा हटाने का समय दिया, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी कब्जा नहीं हटा।

नगर परिषद कार्यकारी ​अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने कब्जा धारक को कई नोटिस दिए हैं, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया है। अब ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लेकर कब्जा गिराया जाएगा। इसके लिए हमने एस.डी.एम. को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करने के लिए पत्र लिखा है।

डी.एम.सी. सुशील कुमार ने बताया कि गली पर लैंटर डालकर कब्जा करने की जानकारी है। जल्द ही इस मामले में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लेकर कब्जा गिराया जाएगा।


Tags: All limits of occupation crossed! Lantern put on the street of Nagar Parishad Categories: कैथल, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!