दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

October 14, 2023 277 0 0


कैथल (रमन सैनी) दहेज के लिए प्रताड़ित करने के अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार

पहला मामला:

थाना राजौंद अंतर्गत एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस की लेडी हेड कांस्टेबल सीमा द्वारा पीड़िता के पति कलायत निवासी बलकार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 15 मार्च 2020 को बलकार उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उस दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था।

दुसरा मामला:

दुसरे मामले में थाना पूंडरी अंतर्गत एक गांव की बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना पूंडरी पुलिस के एएसआई रणदीप सिंह द्वारा पीड़िता के पति गांव सिकंदर खेड़ी निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 23 सितंबर 2017 को संजीव उपरोक्त के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उस दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। दोनो आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Tags: Accused arrested in case of dowry harassment, kaithal crime news, kaithal police, kaithal sp upasana Categories: कैथल, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Related Posts
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!