Crime

पति ने की पत्नी की गर्दन काट कर हत्या! पुलिस को कॉल कर बोला- मैंने बीवी का मार डाला, आप आ जाओ…

June 7, 2025 2294 0 0


कैथल (रमन सैनी) हरियाणा के सिरसा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि शनिवार की सुबह चार बजे सोते हुए तेजधार हथियार के वार से उसने पत्नी की गर्दन काट दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को कॉल कर कहा- “मैंने पत्नी को मार डाला है, आकर देख लो, लाश घर में पड़ी है”

            सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को भी हिरासत में ले लिया। जानकारी सामने आई है कि दोनों की 20 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बेटे है, जिनमें से एक 19 साल का है।

मजदूरी करके घर लौटा था आरोपी

मृतका की पहचान गांव रामपुरा ढिल्लो निवासी 35 वर्षीय माया देवी के रूप में हुई। उसका पति रोहताश नाथुसरी चौपटा एरिया में क्रसर, बजरी की दुकान में मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम को वह काम से घर आया था। रात को दोनों कमरे में सोए थे। शनिवार सुबह 4 बजे उसने हत्या का अंजाम दे दिया। इसके बाद खुद ही पुलिस को कॉल कर हत्या की जानकारी दी।

कस्सी से वार कर काटा गला

घटना की सूचना मिलते ही नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक, रोहताश ने कस्सी (फावड़े नुमा हथियार) से एक ही वार में अपनी पत्नी का गला काट दिया था। पुलिस ने कस्सी को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा आरोपी को भी पकड़ लिया गया, उससे पूछताछ की जा रही है।

पड़ोसियों को हुई हत्या की जानकारी

ग्रामीणों के अनुसार रोहताश नशे का आदी भी नहीं था और न ही शाम को किसी ने उनके घर से झगड़े की आवाज सुनी। जब सुबह पुलिस पहुंची तो उन्हें हत्या का पता चला। मृतका की डेडबॉडी देखकर सब हैरान रह गए। बताया कि रोहताश ऐसा कर देगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

             ग्रामीणों के अनुसार माया देवी अपने घर के कामकाज के साथ-साथ दुकान भी करती थी। आरोपी रोहताश ने करीब 8 साल पहले खुद ही पत्नी माया को घर पर किरयाने की दुकान करवाई थी, जिसमें साथ ही मनियारी का सामान भी रखवाया था। ऐसे में दोनों मिलकर घर का खर्च चला रहे थे।


Tags: please come..., The husband killed his wife by cutting her neck! He called the police and said- I killed my wife Categories: sirsa, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!