हरियाणा के कैथल के पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 युवकों ने एक नाबालिग लड़की से रेप किया गया। युवकों ने पीड़िता को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। आरोप है कि इसके बाद युवक लड़की को ब्लैकमेल करके हवस का शिकार बनाते रहे। परिजनों को पता चला तो कैथल महिला थाने को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
महिला थाना कैथल की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सोनिया फोगाट ने बताया कि एक गांव की 15 वर्षीय युवती ने बताया कि गांव के 5 युवकों ने नवंबर 2020 को गांव में ही उसे साथ जबरदस्ती करते हुए गलत काम किया। इसके बाद उसको जान से मारने की धमकी देते हुए डराया। इसके बाद अब तक डरा धमका कर उसके साथ लगातार गलत काम किया जाता रहा है। आरोपियों की धमकी के डर में वो किसी को घटना के बारे में नहीं बात सकी।
युवकों की ज्यादती अब बढ़ने लगी और अब वे उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। उसने हिम्मत करके परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अब 5 युवकों के खिलाफ IPC की धारा 376DA, 506 व दी प्रोटेक्शन फ्रॉम चिल्ड्रन सेक्सच्युल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे अभी घरों से फरार हैं।
Leave a Reply