कैथल (रमन सैनी) हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेेस पार्टी एक गदार पार्टी है, कांग्रेस पार्टी एक शत्रु पार्टी है तथा कांग्रेस पार्टी पाकिस्तानवादी पार्टी है तथा इनको (कांग्रेस) तो हिन्दूस्तान में रहने का भी अधिकार नहीं है’’। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेेस के लिए पाकिस्तान का बार्डर कुछ समय के खोल देना चाहिए ताकि सभी कांग्रेसी पाकिस्तान चले जाएं’’। विज आज चण्डीगढ में कांग्रेस द्वारा अपने टविटर एकाउंट पर पहले सिर गायब वाली फोटो लगाने फिर उसे हटाने के प्रकरण के बारे में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि ‘‘सारी दुनिया में लोग और सैनिक अपने नायक का सिर ऊंचा रखते हैं तथा अपने नायक का सिर ऊंचा रखने के लिए वे बडे-बडे बलिदान भी देते हैं। लेकिन हमारे देश में कांग्रेस पार्टी ने हमारे नायक का सिर काटकर टवीट किया है जबकि ऐसा को शत्रु भी नहीं करता है’’। उन्होंने कहा कि हर कौम, हर सेना युद्ध में अपने नायक का सर ऊंचा रखते हैं, मगर कांग्रेस पार्टी ने जो घिनौनी हरकत की है, कांग्रेस ने इस युद्ध के नायक का युद्ध से पहले ही सिर काटकर टविट किया है। उन्होंने कहा कि यह देश की रक्षक पार्टी नहीं बल्कि ये देश की गद्दार पार्टी है। उन्होंने गुस्से में कहा कि इसे आज के बाद “गद्दार कांग्रेस पार्टी व शत्रु कांग्रेस पार्टी” लिखा जाना चाहिए।
Leave a Reply