UPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्‍ट घोषित, टॉप 5 में 3 लड़कियां… प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी टॉपर

April 22, 2025 504 0 -1


कैथल (रमन सैनी) UPSC Result Topper 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम घोषित किया है।

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने बायो केमिस्ट्री से 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। नंबर 2 पर हरियाणा की हर्षिता गोयल रही हैं।

 UPSC CSE 2025 के टॉप 50 टॉपर्स

No. Roll Number Name
1 0240782 शक्ति दुबे
2 0101571 हर्षिता गोयल
3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग
4 0108110 शाह मार्गी चिराग
5 0833621 आकाश गर्ग
6 0818290 कोमल पुनिया
7 6902167 आयुषी बंसल
8 6613295 राज कृष्ण झा
9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 5400180 मयंक त्रिपाठी
11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी
12 5809367 आशी शर्मा
13 5912548 हेमन्त
14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ
15 1010403 बन्ना वेंकटेश
16 6907627 माधव अग्रवाल
17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी
18 2604936 सौम्या मिश्रा
19 0833456 विभोर भारद्वाज
20 2200688 त्रिलोक सिंह
21 0859649 दिव्यांक गुप्ता
22 0865358 रिया सैनी
23 1214507 बी शिवचंद्रन
24 0334811 आर रंगमंजू
25 1202909 जी जीई ए एस
26 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े
27 0410502 रोमिल द्विवेदी
28 7809511 ऋषभ चौधरी
29 1203512 सुभाषकार्तिक एस
30 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई
31 0510887 श्रेया त्यागी
32 1126194 उत्कर्ष यादव
33 0816777 अल्फ्रेड थॉमस
34 0413837 अभि जैन
35 0840850 श्रेयक गर्ग
36 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव
37 0801201 शोभिका पाठक
38 6319367 अभिषेक शर्मा
39 1204543 मोनिका आर
40 3405835 इरम चौधरी
41 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर
42 1221566 पवित्रा पी
43 6616032 अवधिजा गुप्ता
44 0869198 मुदिता बंसल
45 1907228 मालविका जी नायर
46 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी
47 1902150 नंदना जी पी
48 0705455 रितिका रथ
49 4108641 सौरव सिन्हा
50 0823200 अंकुर त्रिपाठी

कौन है प्रयागराज की शक्ति दुबे

शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई प्रयागराज में ही पूरी की है। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने साल 2016 में पीजी पूरी की थी। इसके बाद वह 2018 से सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गईं।

1009 उम्मीदवारों का हुआ चयन

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) 2024 के मेन्स का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें जनरल कैटेगरी के 335, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109 और OBC कैटेगरी के 318 उम्मीदवार शामिल हैं। इस परीक्षा के इंटरव्यू राउंड 7 जनवरी से शुरू होकर 17 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। UPSC ने मेन्स परीक्षा में सफल हुए 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया था।


Tags: 3 girls in top 5... Shakti Dubey of Prayagraj became topper, UPSC Civil Service final result declared Categories: देश / विदेश, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, शिक्षा, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!