कैथल के ASI जगभान के खिलाफ विजिलैंस ने दर्ज किया केस दर्ज

March 8, 2025 1897 0 0


रेप केस में परिजनों का नाम निकालने के नाम पर मांग रहा था 40 हजार रुपए
कैथल, 8 मार्च (रमन सैनी) । सिविल लाइन पुलिस थाना के ए.एस.आई. के खिलाफ विजिलैंस ने रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। ए.एस.आई. पर आरोप है कि उसने रेप केस से आरोपी के परिजनों को बाहर निकालने के लिए रिश्वत मांगी है। मामले में एसीबी ने एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए रेड की थी, लेकिन वो बच निकला। अब विजिलैंस ने मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आरोपी भूमिगत बताया जा रहा है।
मामले अनुसार कैथल के रहने वाले प्रदीप कुमार के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। महिला द्वारा दर्ज कराए गए मामले में आरोपी प्रदीप के साथ उसकी मां, बहन व जीजा को भी आरोपी बनाया था। मामले की जांच ए.एस.आई. जगभान कर रहे थे। प्रदीप कुमार की ​शिकायत अनुसार ए.एस.आई. जगभान उसके परिवार के सदस्यों के नाम मामले से हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

उससे 50000 रुपए मांगे थे और 40000 रुपए में बात तय हो गई। उसने ए.एस.आई. जगभान से मोबाइल पर हुई बात की रिकॉर्डिंग कर ली थी। जिस बाद में विजिलैंस को सौंपा था। विजिलैंस टीम ने ए.एस.आई. जगभान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया, लेकिन जानकारी लीक होने से वह बच निकला।
बताया जा रहा है कि आरोपी ए.एस.आई. जगभान के खिलाफ अंबाला विजिलैंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर महेंद्र ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। हम इस केस से जुड़े सभी सबूतों की जांच कर रहे हैं। रिकॉर्डिंग की पुष्टि के बाद ही मामला दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।


Tags: Vigilance filed a case against Kaithal's ASI Jagbhan Categories: किसान, कैथल, क्राइम न्यूज, खेल, देश / विदेश, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, शिक्षा, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!