अर्धनग्न अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला लड़की का अधजला शव, एक तरफ से झुलसा हुआ है चेहरा

February 19, 2025 2578 0 0


कैथल (रमन सैनी) कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर एक लड़की का अधजला शव मिलने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे NH 152-D पर गांव गुमथला गढू के पास सड़क से नीचे लड़की का शव पड़ा होने की सूचना गुमथला गढू चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की का शव आधाजला हुआ था। शुरुआती जांच में लड़की की उम्र 15 से 20 के बीच लग रही है। मृतका युवती का चेहरा एक तरफ से झुलसा हुआ है। लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था।


Tags: her face is burnt from one side, The half-burnt body of a girl was found lying on the roadside in a semi-nude state Categories: Kurukshetra, Pehowa, क्राइम न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!