कैथल, 14 फ़रवरी (सैनी) : भाजपा ने नगर निकाय चुनावों के लिए 9 नगर निगमों में अपने संभावित मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। काफी दिनों से उम्मीदवार लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। भाजपा के लैटर पैड पर जारी की गई संभावित लिस्ट में फरीदाबाद से प्रवीन जोशी, हिसार से प्रवीन पोपली, करनाल से एक बार फिर रेणुबाला गुप्ता, पानीपत से कोमल सैनी, रोहतक से रामअवतार वाल्मीकि, युमनानगर सुमन बहमनी, सोनीपत राजीव जैन, अंबाला सैलजा सचदेवा, गुरुग्राम उषा प्रियदर्शनी के नाम है।
हालांकि इस लिस्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम तो है, लेकिन सिग्नेचर नहीं है। इस लिस्ट में जो नाम हैं वे संभावित भी हो सकते हैं और यह लिस्ट फेक भी हो सकती है। यह लिस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे हरियाणा में फैल गई है। हालांकि भाजपा नेता इस लिस्ट को फाइनल लिस्ट नहीं मान रहे हैं।
अशोक गुर्जर।
वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर का कहना है कि भाजपा अपने पुराने कार्यकत्र्ताओं को ध्यान रखकर ही लिस्ट फाइनल करेगी। कैथल में भी पूंडरी, कलायत व सीवन नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। भाजपा नगर पालिकाओं में चेयरमैन व चेयरपर्सन की टिकट किसे देती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
13 फरवरी को सांय होनी थी लिस्ट जारी
पहले 13 फरवरी की सांय को भाजपा चेयरमैनों की लिस्ट जारी करने वाली थी। लेकिन कुछ नामों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है,जिस कारण लिस्ट को रोक दिया गया। अब यह लिस्ट 14 फरवरी सांय 8 बजे तक आने की बात कही जा रही है।
17 फरवरी तक भरे जाएंगे नामांकन
बताया जा रहा है कि निकाय चुनावों में जो उम्मीदवार मैदान में आना चाहते हैं वे 17 फरवरी तक अपने नामांकन भर सकते हैं। आज 14 फरवरी हो गई है। अगर आज लिस्ट जारी होती है तो ऐसे में उम्मीदवारों के पास अपने तैयारियों व नामांकन के लिए केवल 3 दिन होंगे।
तीनों सीटों पर जितेंगे चुनाव
मुनीष कठवाड़।
जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि कैथल जिले में भाजपा तीनों चेयरमैन का चुनाव जीतेगी। कांग्रेस या अन्य दल के पास तो मैदान में उतारने के लिए अपने उम्मीदवार भी नहीं है। जनता का साथ भाजपा के साथ है। केंद्र व हरियाणा के साथ-साथ अब नगर पालिकाओं में भी भाजपा की सरकार होगी, जिससे विकास का पहिया ओर तेजी से घुमेगा।
Leave a Reply