शैक्षणिक भ्रमण पर गांव खानपुर स्कूल के बच्चों ने किया खूब Injoy, अटारी सीमा से लेकर कपूरथला विज्ञान सिटी का किया दौरा

October 27, 2024 314 0 0


कैथल, 27 अक्टूबर (रमन सैनी) राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर द्वारा छात्रों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन डीडीओ हरपाल सिंह, स्कूल इंचार्ज श्रीमती रेखा देवी के नेतृत्व में किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के तहत अटारी सीमा, अमृतसर का स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और कपूरथला विज्ञान सिटी का दौरा किया गया। यह यात्रा न केवल शैक्षणिक बल्कि सांस्कृतिक अनुभव भी प्रदान करने वाली रही। यात्रा की शुरुआत अटारी सीमा से हुई। यहां भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक जाकर छात्रों ने देश की सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की। बीएसएफ के जवानों ने विद्यार्थियों को सीमा पर ड्यूटी करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। छात्रों ने झंडा फहराने की रस्म को भी देखा, जो एक अद्भुत अनुभव था।
        बच्चे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। सिख धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल के साथ म्यूजियम को भी दर्शन किए। दुर्गियाना मंदिर के दर्शन कर छात्रों ने यहां की आस्था और शांति का अनुभव किया। स्वर्ण मंदिर की सुंदरता और वहां की सादगी ने सभी को प्रभावित किया। स्वर्ण मंदिर के बाद के साथ लगते जलियांवाला बाग में छात्रों ने यहां पर 1919 में हुई हत्याकांड की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने बाग का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस स्थल ने छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम की अहमियत का अहसास कराया। विद्यार्थियों ने कपूरथला विज्ञान सिटी का दौरा किया। यहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी मिली। छात्रों ने विज्ञान के प्रयोग और प्रदर्शनों का आनंद लिया, जिससे उन्हें विज्ञान में रुचि बढ़ी।
       इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में खानपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनू सैनी, एसएमसी प्रधान सीतो देवी, उप प्रधान पूनम देवी ,एमसी मेंबर्स, ब्लॉक सीवन के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंडल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर के डीडीओ हरपाल सिंह , प्राध्यापक सचिन धीमान ,राजकीय माध्यमिक विद्यालय का समस्त स्टाफ  का विशेष सहयोग रहा। शैक्षणिक भ्रमण में बच्चो की देखरेख के लिए साथ गए श्रीमती रेखा देवी ,सचिन धीमान,सुरेंद्र कुमार ,प्रभात ,अंजना मैडम ,सुमन मैडम का अतुल्य योगदान है। छात्रों की यात्रा शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक रही। छात्रों ने न केवल ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया बल्कि भारतीय संस्कृति और विज्ञान के महत्व को भी समझा। खानपुर स्कूल के छात्रों ने इस यात्रा को।अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में यह भ्रमण सदा यादगार रहेगा।

Tags: village khanpur government shool Categories: amritsar, कैथल, खेल, देश / विदेश, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, शिक्षा, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!