आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर नकदी हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
September 21, 2024 95
0 0

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर नकदी हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
कैथल 21 सितंबर ( सुखविंद्र सैनी) : आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक युवक से 13 लाख 35 हजार रुपए ठगने के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के एसआई राजकुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गोपालपुर जिला गोरखपुर यूपी निवासी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खेडी शेरखां निवासी परमजीत की शिकायत अनुसार वह विदेश जाना चाहता था।

इसके लिए वह तैयार कर रहा था। जालंधर के रहने वाले आशा व जगदीश जो उनके जानकार है से मुलाकात की। आशा व जगदीश ने कहा कि वह विदेश भेजने का काम करते है और उनकी बी ज्योति का भी विदेश आना जाना लगा रहता है और वह एजेंट का भी काम करती है। शिकायतकर्ता अनुसार उनकी बातों में आकर उसने उनको अपना पासपोर्ट दे दिया तथा 15 लाख रुपए में ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने की बात हो गई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को कहा कि 10 लाख रुपए पहले देने होंगे और बाकी के 4 लाख रुपए ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद। शिकायतकर्ता अनुसार उसने 8 मार्च 2021 को आरोपियों को 10 लाख रुपए दे दिए। आरोपियों ने उसे एक सप्ताह में वीजा लगवाने का झांसा दिया। जब एक सप्ताह बाद वीजा नही आया तो उसने आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने कहा कि थोडा समय लगेगा। इसके बाद लगभग 20 दिन बाद आरोपियों का उसके पास फोन आया कि कोविड के कारण विदेशी फ्लाइट बंद है। इसके छह माह बाद आरोपियों ने कहा कि कोरोना के कारण सीधा ऑस्ट्रेलिया का वीजा नही लग सकता जो उसे दुबई के रास्ते से आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही और इसके लिए दो लाख रुपए और मांगे। इसके बाद 3 नवंबर 2021 को उसे दुबई भेज दिया तथा अपने एक एजेंट के साथ रहने का इंतजाम करवा दिया। आरोपियों ने उससे अलग अलग तरह से कुल 13 लाख 35 हजार रुपए ठग लिए। उसे दुबई में करीब 6 माह तक रखा गया। इसके बाद 20 अप्रैल 2022 को घर वालों ने उसे किसी तरह भारत वापिस बुला लिया। जब उसने आरोपियों से रुपए वापिस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी । जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पहले ही 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी अमन भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

आरोपी अमन पुलिस गिरफ्त में
Categories: ambala, jind, kalayat, karnal, keorak, Kurukshetra, nuh, कैथल, क्राइम न्यूज, देश / विदेश, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, शिक्षा, हरियाणा
Leave a Reply