कैथल, 15 अगस्त (अजय धानियां) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 77वां स्वंतत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में शान से तिरंगा फहराया। फतेहाबाद में राज्य स्तरीय पर स्वंतत्रता दिवस का विशेष कार्यक्रम रखा गया है।धवजारोहण के बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया और आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के योगदाम को नमन किया। बता दें कि 1997 में फतेहाबाद जिला बनने के बाद 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने यहां ध्वाजारोहण किया था और अब 2023 में CM मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया। सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के 2021 में आह्वान के बाद से हम विभाजन की विभीषिका दिवस मना रहे हैं। वहीं, उन्होंन बीजेपी के कुछ अहम फैसलों को भी गिनवाया जिसमें जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करना, आयोध्या राम मंदिर इत्यादी फैसले शामिल हैं। हरियाणा में 2025 तक नेशनल एजेकुशेन पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों का आजादी में खास योगदान है। हरियाणा में सैनिकों को बहुत सी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 9वीं बार हरियाणा की धरती पर ध्वाजारोहण किया है। सीएम ने कहा कि गांव धांगड़ के 14 लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान दिया। हरियाणा का योगदान देश के विकास में भी काफी रहा। चाहे यहां का जवान हो, किसान हो, हमेशा आगे रहा है। देश की सेवा में सेना की बात की जाए तो 10% हरियाणा की सेवा है। हमारी भूमि गीता की भूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश यहां दिया। इसी कारण हरियाणा आज अपने सद्भाव, भाईचारा, प्रेम के लिए जाना जाता है।सीएम मनोहर ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारें केवल गरीबी हटाने का नारा देती थी, लेकिन हमारी सरकार ने इसको सफल भी किया है। उन्होंने कहा कि हमने हर परिवार की फैमिली ID बनाकर एक-एक व्यक्ति-एक एक परिवार की पहचान की। उन्होंने कहा कि हमने अमृतकाल में साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बनाए हैं और लोगों को घर बैठे पेंशन मुहैया करवाई। न दफ्तर जाना, न दस्तावेज और न ही दरखास्त। आयुष्मान योजना का विस्तार किया है। विद्यार्थियों को लाखों टैब दिए।
Leave a Reply