5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी! हरियाणा में आज 10 जिलों में येलो अलर्ट…

August 10, 2023 179 0 0


कैथल ( रमन ), हरियाणा में आज से फिर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। हरियाणा में आज से फिर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका जताई है। वहीं मानसून सीजन में अब तक 44% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1 जून से अब तक सूबे में 337.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। उत्तर हरियाणा के 5 जिलों के अलावा अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद जिलों को भी अलर्ट पर मौसम विभाग ने रखा है। मानसून सीजन में अब तक खूब बारिश हो चुकी है। हालांकि हरियाणा में अभी तक अगस्त में सामान्य से 49% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सूबे में 1 अगस्त से अब तक 22.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 43.7 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी वजह मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तहलटियों की तरपु बढ़ना है।


Tags: mansoon, rain, rain in haryana Categories: कैथल, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Related Posts
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!