विदेश भेजने के नाम 22 लाख रुपये ठगी मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

July 5, 2023 330 0 0


 विदेश भेजने के नाम पर आमजन से धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों पर एसपी  अभिषेक जोरवाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में विदेश भेजने के नाम 22 लाख रुपये ठगी के एक मामले में की जांच आर्थिक अपराध शाखा के एएसआई महेंद्र सिंह द्वारा करते हुए महिला आरोपी राधा निवासी त्रिलोकपुरी नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मायापुरी कॉलोनी कैथल निवासी सुनील कुमार की शिकायत अनुसार कनाडा भेजने को लेकर उसकी राधा निवासी दिल्ली से बात हुई थी। उसने 17 लाख रुपए ऑनलाइन और लाख रुपए नकद आरोपियों को दिए थेजो यह राशि राधा और मंजीत के खाते में भेजी गई थी। उसके साथ उसके कुछ दोस्तों ने भी आरोपियों को पैसे दिए हुए थे। उन्हें कई दिनों तक वीजा नहीं दिए गए। पूछताछ करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत अनुसार आरोपियों ने मार्च 2023 में उसे और उसके दोस्तों को नकली वीजा दे दिया तथा उसकी टिकट करवा दी गईलेकिन 11 अप्रैल को टिकट रद्द करवा दी गई। आरोपियों के पास उसका और उसके दोस्तों का पासपोर्ट है। अब वे न तो उसके पैसे वापस दे रहे हैं और न ही पासपोर्ट। वहीं उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। आरोपिया बुधवार को न्यायालय में पेश की गईजहां से आरोपिया का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।


Categories: किसान, कैथल, क्राइम न्यूज, देश / विदेश, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!