कैथल-चीका रोड का होगा शनिवार से नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ–फोरलेन से पहले ही हो रहा है कैथल-चीका रोड का सुधारीकरण :- विधायक ईश्वर सिंह

May 25, 2023 269 0 -1


गुहला-चीका, 25 मई, विधायक ईश्वर सिंह के विशेष प्रयासों से कैथल-चीका रोड के निर्माण के कार्य का रास्ता साफ हो चुका है। अब इस सड़क का निर्माण कार्य शनिवार को ही शुरू होगा, जिसका शुभारंभ विधायक ईश्वर सिंह करेंगे। इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए साढ़े 8 करोड़ रुपये की राशि पहले से ही स्वीकृत करवाई गई थी। सड़क बनने से क्षेत्र वासियों के साथ-साथ आवागमन करने वाले राहगिरों को राहत मिलेगी।

          इस संदर्भ में विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि कैथल-चीका रोड के बनने में जो तकनीकी बाधा थी, उसे दूर करवाया जा चुका है। इस सड़क का सुधारीकरण के लिए साढ़े 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पूर्व में ही स्वीकृत करवाई गई थी। आमजन की सुविधा के लिए उच्चाधिकारियों से मंत्रणा करके इस सड़क निर्माण के कार्य का रास्ता साफ करवाया गया है। यह कार्य पूरा होने से आवागमन करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

           विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि सरकार ने चीका-कैथल सड़क की जिस दिन मंजूरी दी थी, उससे अगले दिन ही केंद्र सरकार द्वारा इस सड़क को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दी गई, जिस पर 129 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस मार्ग की खस्ता हालत है, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है और फोरलेन बनाने के कार्य में वन विभाग व अन्य विभागों से एनओसी लेनी होती है, इस प्रक्रिया में समय लग सकता है।

          उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस मार्ग के नवीनीकरण के कार्य को मंजूर करवाया गया है। अब फोरलेन से पहले इस मार्ग को ठीक किया जाएगा। यह पंजाब की सीमा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है और इस मार्ग पर आवागमन भी अधिक होता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए विशेष प्रयासों से नवीनीकरण के कार्य को मंजूरी दिलवाई गई है। फोर लेन परियोजना अलग है, जिसके लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्य होने हैं। जैसे ही विभिन्न विभागों से एनओसी मिल जाएगी, तो फोर लेने का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। इससे पहले जो रिपेयर का कार्य वह होगा और अब किसी भी संशय में रहने की आवश्यकता नहीं है। कैथल-चीका मार्ग का नवीनीकरण फोरलेन के कार्य से पहले होगा।


Categories: कैथल, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!