गुहला-चीका, 21 अप्रैल, विधायक ईश्वर सिंह ने कहा है कि गुहला से खरकां मार्ग पर लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी, जिसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जा चुका है। इसके साथ-साथ क्षेत्र की सभी सड़कों के सुधारीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। एक-एक करके सभी मार्गों को दुरूस्त किया जा रहा है, ताकि आमजन को इसका लाभ मिल सके।
विधायक ईश्वर सिंह ने गुहला से खरकां की सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य गुणवत्तापरक पूरे करने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य तय मापदंडों के अनुसार होने चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। आमजन की सुविधा के मद््देनजर सभी मार्गों को बनाया जा रहा है। समूचे क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च होगी। अब क्षेत्र में विकास कार्य विशेषकर सड़कों के निर्माण कार्य की प्रक्रिया समूचित रूप से चल रही है। प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकासात्मक कार्याें को अमलीजामा पहना रही है। सरकार का मुख्य ध्येय है कि आमजन को और भी अधिक बेहत्तरीन व्यवस्था मिलती रहे। इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान भी किया कि विकासात्मक कार्योंं में अपना सकारात्मक योगदान दें।
इस मौके पर कार्यकारी अभियंता अरूण भाटिया, उपमंडल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता हनी वर्मा,विजय कंसल, मुकेश शर्मा, राजीव शर्मा, जरनैल सिंह, राजपाल राणा, जीवानंद कौशिक, बिजेंद्र कौशल, आत्मा राम कंबोज, जयचंद जौली, सुरेंद्र कुमार, सोनू कंबोज, अमरीक सिंह, वेद प्रकाश, रिंकू पठानिया आदि मौजूद रहे ।
Leave a Reply