कैथल-चीका रोड की नवीनीकरण का रास्ता हुआ साफ, सरकार ने दी मंजूरी–फोरलेन होने से पहले 8 करोड़ रुपये से अधिक की धनरािश से होगा नवीनीकरण का कार्य : विधायक ईश्वर सिंह 

April 14, 2023 65 0 0


गुहला-चीका, 14 अप्रैल (             ) विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि कैथल-चीका रोड की नवीनीकरण का रास्ता साफ हो चुका है। जल्द ही इस सड़क का सुधारीकरण 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से किया जाएगा। सरकार द्वारा इस परियोजना की मंजूरी मिल चुकी है। यह कार्य पूरा होने से आवागमन करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

          विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि कैथल-चीका रोड की नवीनीकरण के लिए 8 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत करवाई गई थी, जिससे इस सड़क का सुधारीकरण होना था। इसी बीच इस मार्ग को केंद्र सरकार द्वारा  4 लेन बनाने की घोषणा हुई, जिस पर 129 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस मार्ग की खस्ता हालत है, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है और फोरलेन बनाने के कार्य में वन विभाग व अन्य विभागों से एनओसी लेनी होती है, इस प्रक्रिया में समय लग सकता है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस मार्ग के नवीनीकरण के कार्य को मंजूर करवाया गया है। अब फोरलेन से पहले इस मार्ग को ठीक किया जाएगा। यह पंजाब की सीमा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है और इस मार्ग पर आवागमन भी अधिक होता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए विशेष प्रयासों से नवीनीकरण के कार्य को मंजूरी दिलवाई गई है। फोर लेन परियोजना अलग है, जिसके लिए आवश्यक प्रशासनिक कार्य होने हैं। जैसे ही विभिन्न विभागों से एनओसी मिल जाएगी, तो फोर लेने का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। इससे पहले जो रिपेयर का कार्य वह होगा और अब किसी भी संशय में रहने की आवश्यकता नहीं है। कैथल-चीका मार्ग का नवीनीकरण फोरलेन के कार्य से पहले होगा।


Categories: किसान, कैथल, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!