कुरुक्षेत्र, लाडवा व रादौर सड़क को भारतमाला-1 में लेकर, रिंग रोड का होगा जल्द से जल्द शुभारंभ—यातायात की दृष्टि कैथल के लोगों को भी मिलेगा फायदा :- सांसद नायब सिंह सैनी

March 21, 2023 106 0 0


कैथल, 21 मार्च, सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी से आवेदन किया गया है, जिससे कुरुक्षेत्र, लाडवा व रादौर सड़क को भारतमाला-1 में लेकर, रिंग रोड जल्द से जल्द बनवाया जाएगा ताकि इस क्षेत्र के लोगों को जाम की स्थिति तथा होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं की समस्या से निजात मिलेगी।

          सांसद नायब सिंह सैनी ने सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र, लाडवा व रादौर में सड़क को भारतमाला-1 में शामिल करने से इस क्षेत्र के लोगों को कुरुक्षेत्र, लाडवा और रादौर में तो हर समय ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी तथा आये दिन यहां पर होने वाली जानलेवा दुर्घटनाएं में भी बहुत कमी आएंगी। यातायात की दृष्टि से जिला कैथल को भी फायदा मिलेगा। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुरुक्षेत्र, लाडवा और रादौर शहरों के लिए रिंग रोड का निर्माण बहुत जरुरी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयत्नों से इस सड़क को भारत वर्ण माला-2 में शामिल कर लिया गया है, जिस कारण इस कार्य के शुरू होने में अभी काफी वक्त लगेगा।

          उन्होंने कहा कि पटियाला से हरिद्वार जाने वाली यह सड़क चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड को आपस में जोड़ती है। इस सड़क की कुल लम्बाई 223 किलोमीटर है जिसका अहम् हिस्सा कुरुक्षेत्र लोकसभा के 5 बड़े शहर पेहोवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, रादौर व यमुनानगर से होकर गुजरता है और देश के चार राष्ट्रिय राजमागों 152-डी, 152, 44 व 344 को विभिन्न जगहों पर क्रॉॅस करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकत्तर लोग किसान है और उनके उत्पाद के लिए यहां 3 चीनी की मीलें, 5 अनाज मंडी, 5 सब्जी मंडी व हरियाणा की सबसे बड़ी लक्कड़ मंडी है। इसी मार्ग द्वारा व्यापारी अपना माल देश के दूसरे भागों में भेजते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पेहोवा जाने माने धार्मिक तीर्थ स्थल है, जहां पर साल भर लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। इन्ही कारणों से यह मार्ग बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है।


Categories: ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!