चीका में घर में घुसकर एक महिला से छेड़खानी करने के मामले की जांच थाना चीका पुलिस के एसआई मनबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सर्वदयाल निवासी मटकालियां, साहब सिंह तथा महंगा सिंह दोनो निवासी थेह बुटाना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका की एक कालोनी निवासी महिला की शिकायत अनुसार उपरोक्त तीनो आरोपियों द्वारा 1 मार्च की रात को उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की गई। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी साहब सिंह व सर्वदयाल को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि आरोपी महंगा सिंह के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
Leave a Reply