कैथल (रमन सैनी) अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 116 भारतीय प्रवासियों का दूसरा जत्था शनिवार देर रात भारत पहुंचा। इनमें से 33 लोग हरियाणा के थे। प्रदेश के 33 युवाओं में 7 युवा कैथल के निवासी हैं। इसमें तीन गुहला खंड तो दो राजौंद व दो कलायत खंड के युवा शामिल हैं। इन युवाओं में से भी कोई जमीन तो कोई रिश्तेदारों से कर्ज लेकर अमेरिका पहुंचा था। जबकि सोमवार को आने वाले विमान में जिले के चार ओर युवकों के वापस आने की संभावना है।
फिलहाल, पुलिस और जिला प्रशासन को इन युवकों की आधिकारिक सूची प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी अनुसार पुलिस इस मामले में विस्तार से जांच करेगी। यदि कोई युवक किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराता है, तो उस पर तत्काल प्रभाव से केस दर्ज किया जाएगा।
Leave a Reply