कैथल, 20 अक्टूबर (अजय धानियां) कैथल जाट शिक्षण संस्था प्रशासक एवं तहसीलदार डॉक्टर अनिल बिढ़ाण ने बताया कि जाट कॉलेज में 25 से 27 अक्टूबर को 46वें जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तहत आने वाले 73 कॉलेज के हजारों विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रशासन डा. अनिल बिढ़ाण ने कार्यक्रम के आयोजन और तैयारियों का जायजा लिया। डा. बिढान ने कहा कि यह यूथ फेस्टिवल का जाट कॉलेज में होना जाट कॉलेज के साथ-साथ पूरे कैथल वासियों के लिए हर्ष की बात है। इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी प्रतिभा के उजागर करने का मौका मिलता है इसलिए हम सभी का दायित्व बन जाता है कि हम इस महोत्सव को बेहतरीन तरीके से मनाएं। डा.बिढाण ने बताया कि यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर करेंगे। इसके अलावा उनके साथ विधायक लीलाराम गुर्जर, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर और मनीष कटवाड़ विशेष तौर से उपस्थित रहेंगे। दूसरे दिन के लिए नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचेगी। इसके अलावा कई मंत्री व विधायकों के पास भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। डा. बिढ़ाण कहा कि 25 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों में स्टेज नंबर एक पर कोरियोग्राफी, लूूर हरियाणवी डांस, रिचुअल्स, पॉप सॉन्ग हरियाणवी, सोलो डांस हरियाणवी पुरुष किए जाएंगे। स्टेज 2 पर क्लासिकल डांस सोलो, ग्रुप सॉन्ग जनरल तथा ग्रुप डांस हरियाणवी महिला, और संस्कृत ड्रामा करवाया जाएगा। स्टेज 3 पर फोक डांस हरियाणवी सोलो, फोक सॉन्ग जनरल, लाइट वोकल इंडियन, क्लासिकल वोकल सोलो करवाया जाएगा। स्टेज 5 पर आॅन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली करवाई जाएगी। स्टेज 6 पर क्विज कंपीटिशन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से 26 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में स्टेज एक पर रसिया ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी तथा ग्रुप डांस जनरल करवाया जाएगा। स्टेज दो पर हरियाणवी हिंदी स्किट, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री और इंडियन आर्केस्ट्रा आयोजित होगा। स्टेज 3 पर क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो तथा फोर्क इंस्ट्रूमेंट सोलो करवाए जाएंगे। स्टेज 4 पर सांग का आयोजन होगा। स्टेज 5 पर क्लेम मॉडलिंग, कार्टूनिंग कोलाज मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। स्टेज 6 पर डिक्लेमेशन इन संस्कृत तथा डिबेट करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को स्टेज एक पर हरियाणवी आर्केस्ट्रा तथा ग्रुप डांस हरियाणवी करवाए जाएंगे। स्टेज 2 पर वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग करवाए जाएंगे। स्टेज 5 पर आॅन द स्पॉट फोटोग्राफी इंस्टॉलेशन करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह से भव्य होगा। यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों को पहचान पत्र के साथ और आने वाले अतिथियों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। ताकि कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई व्यवस्था न बिगड़ें। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कैथल से पत्राचार किया गया।
Leave a Reply