सांसद नायब सिंह सैनी ने अंबाला रोड स्थित हिंदू गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला युथ फैस्टिवल 2023 कार्यक्रम में की शिरकत

July 8, 2023 74 0 0


कैथल, 8 जुलाई, सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। नेहरू युवा केंद्र के हमारे युवा साथी युवाओं के अंदर फैली हुई जो कुरीतियां नजर आती है उसको टारगेट करके समाधान करने का काम करते हैं। यह संस्था समाज के लोगों को समय-समय पर कार्यक्रम करके जागरूक करने का काम करती है, जोकि काफी बेहत्तरीन कार्य है।

          सांसद नायब सिंह सैनी शनिवार को अंबाला रोड स्थित हिंदू गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला युथ फैस्टिवल 2023 कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विजन है कि हमारी जो युवा शक्ति है वो भारत का बदलने का काम करती है। युवा शक्ति में वो ताकत है, जिसे सकारात्मक दिशा मिलनी चाहिए, जोकि भारत देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के प्रधानमंत्री दुनिया भर में लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में माने जाते हैं। भारत की आजादी के लिए अनगिणत क्रांतिकारियों ने बलिदान दिए, जिनकी वजह से हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

          सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के विकास में युवाओं का अहम रोल होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंच प्रण द्वारा देश को आगे बढ़ाने के लिए मूलमंत्र दिए हैं। इन पंच प्रण में विकसित भारत का उद्देश्य, एकता एवं एकजुटता, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, नागरिक कर्तव्य व विरासत पर गर्व शामिल हैं। युवा अपनी सोच को सकारात्मक रूप के साथ अपने देश के प्रति देश भक्ति की भावना रखते हुए कार्य करना चाहिए, ताकि हमारा देश विकसित देश बन सके। उन्होंने इस कार्यक्रम के सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत भविष्य में भी रंग लाएगी, हमें निरंतर मेहनत करते रहना है।

          इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक दीक्षा मिश्रा ने सांसद नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि हर व्यक्ति को जागरूक किया जा सके। युवाओं की प्रतिभा को निखारने व उनके प्रदर्शन के लिए केंद्र द्वारा कार्य किए जाते हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व स्कूलों का सहयोग रहता है। ग्रामीण क्षेत्र में भी युवा मंडलियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नशा मुक्ति, स्वच्छता व अन्य सरकार की स्कीमों के संदर्भ में जागरूक करते हैं।

          इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, एसडीएम संजय कुमार, आदित्य भारद्वाज, समन्वयक दीक्षा मिश्रा, कर्मबीर फौजी, नवीन गोयल, सुनील, कर्मबीर कौल, हरि मिश्रा, प्रद्युम्मन भल्ला, महेंद्र खन्ना, सुशील, महीपाल पठानिया, वंदना शर्मा, पीएल भारद्वाज, धर्मबीर, लक्षित जैन, विक्रम, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।

बॉक्स: नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक दीक्षा मिश्रा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा मोबाईल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कविता लेखन प्रतियोगिता में हिम्मत प्रथम, आशा रानी द्वितीय, सुधा तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय, दिनेश तृतीय स्थान पर रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता में महवेश प्रथम, अंजली द्वितीय, राहुल तृतीय स्थान पर रहा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम आर्यन, शुभम द्वितीय, हिमांशु तृतीय स्थान पर रहा। डांस प्रतियोगिता में अरचि एंड ग्रुप प्रथम, खुशी एंड ग्रुप द्वितीय तथा सुमन एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा।

बॉक्स:- सांसद नायब सैनी ने किया अटल भूजल योजना किया अटल भूजल योजना की प्रदर्शनी का अवलोकन

नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव 2023 में सिंचाई विभाग द्वारा अटल भूजल योजना के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अटल भूजल योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी आईईसी सामग्री के जरिए व उपकरणों के जरिए दी गई। इतना ही नहीं सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए 2 डेमो मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी ने अटल भूजल योजना की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और योजना के बारे में विस्तार से जाना। जिला आईईसी विशेषज्ञ विक्रम सिंह ने सांसद को सभी उपकरणों व सूक्ष्म सिंचाई के डेमो मॉडल के इस्तेमाल के बारे में भी विस्तार से बताया। बाद में सांसद नायब सैनी ने मंच से अटल भूजल योजना को भविष्य की योजना बताते हुए कहा कि सूक्ष्म सिंचाई को अपनाकर हम भूजल बचाने के साथ साथ अपनी फसलों के उत्पादन को भी बढ़ा सकते हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार विभिन्न योजनाओं को चलाकर अनेकों कदम उठा रही है। अब किसान व आमजन को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इसके अलावा नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट पीएल भारद्वाज सहित कार्यक्रम में पहुंचें लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकर कर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर मिकाडा के जेई अर्जुन, विरेंद्र, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट विशाल, विनय व डीआईपी स्टाफ से सुनील कुमार, नर सिंह, मनजीत सिंह व विभिन्न कंपनियों के वेंडर अरविंद गुप्ता, अमित कुमार व विकास मौजूद रहे


Categories: कैथल, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा
share TWEET PIN IT SHARE share share
Leave a reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!